Tile Adhesive Me Cement Mix Karna Chahiye Ya Nahi? 5 Dangerous Galtiyan Jo Mistri Karte Hain

आजकल tiles लगाने में traditional cement mortar की जगह tile adhesive का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन साइट पर आज भी एक सवाल बार-बार पूछा जाता है:


Tile adhesive me cement mix karna chahiye ya nahi?


कई मिस्त्री adhesive में cement मिलाते हैं, जबकि कंपनियाँ आमतौर पर सलाह देती हैं कि adhesive को सिर्फ पानी के साथ mix किया जाए।
इस लेख में हम साइट के अनुभव, एक असली कहानी और practical जानकारी के आधार पर समझेंगे कि adhesive में cement मिलाना सही है या नहीं।

यहाँ Image लगाओ

tile adhesive installation guideline

Mistri Tile Adhesive Me Cement Kyon Milate Hain

साइट पर adhesive में cement मिलाने के पीछे आमतौर पर तीन वजह होती हैं।

1. Coverage बढ़ाने के लिए

Tile adhesive कंपनियाँ अपने bag पर लिखती हैं कि एक bag से कितना coverage area मिलेगा।


अगर adhesive 10 mm मोटाई पर 16 square feet cover करता है, तो उसी हिसाब से इस्तेमाल होना चाहिए।


लेकिन कई बार cement मिलाकर material बढ़ाने की कोशिश की जाती है ताकि ज्यादा area cover हो सके।

2. ठेकेदार का दबाव

कई साइट पर ठेकेदार मालिक से पूरा पैसा ले चुका होता है।


फिर वह मिस्त्री से कहता है:थोड़ा cement मिला दो, adhesive बच जाएगा।

इससे material बचता है और ठेकेदार का खर्च कम हो जाता है।

3. Uneven plaster छुपाने के लिए

अगर plaster बराबर नहीं है तो tiles लगाने में adhesive ज्यादा लग सकता है।


ऐसे में cement मिलाकर uneven surface को छुपाने की कोशिश की जाती है।

Cement Milane Se Kya Problem Ho Sakti Hai

Tile adhesive और cement दोनों का काम करने का तरीका अलग होता है।

Tile adhesive ek polymer based material hota hai jise traditional cement ki tarah curing ki zarurat nahi hoti.

Tile adhesive को traditional cement की तरह curing की जरूरत नहीं होती।

इसमें polymer और special chemicals होते हैं जो मजबूत bonding देने के लिए बनाए जाते हैं।

Cement curing material है

Cement को मजबूत होने के लिए curing चाहिए। अगर cement को पानी नहीं मिलेगा तो वह सही तरीके से set नहीं होगा।


जब adhesive और cement को मिलाया जाता है तो दोनों का behavior अलग होता है। इससे bonding पर असर पड़ सकता है।

Ukhidi hueयहाँ Image लगाओ

Real Site Story: Jab Thekedar Ne Cement Milane Ko Kaha

एक बार साइट पर tiles लगाने की तैयारी चल रही थी।
मैंने bucket में tile adhesive डाला, पानी मिलाया और mixer से adhesive mix करने लगा।


तभी ठेकेदार ने कहा:


“अरे, सारा adhesive घोल देगा क्या? इसमें cement मिला, आधा adhesive आधा cement कर दे।”
मैंने ठेकेदार से कहा:


“ठेकेदार जी, इससे tiles में बाद में problem आ सकती है।”
लेकिन ठेकेदार ने जवाब दिया:


“ठेकेदार मैं हूँ या तू? अपना काम कर, नहीं तो निकल जा। बाज़ार में बहुत मिस्त्री बैठे हैं काम करने को।”


साइट पर काम करने वाले कई मिस्त्री ऐसी स्थिति का सामना करते हैं।
उन्हें पता होता है कि सही तरीका क्या है, लेकिन रोज़गार के डर से उन्हें ठेकेदार की बात माननी पड़ती है।

Cement Aur Tile Adhesive Me Farq

साइट पर काम करते समय cement और tile adhesive के बीच फर्क साफ महसूस होता है।

Cement के साथ काम करना मुश्किल हो सकता है

अगर दीवार ज्यादा गीली हो तो cement ठीक से पकड़ नहीं बनाता।


अगर दीवार ज्यादा सूखी हो तो cement जल्दी पानी खींच लेता है।


दोनों स्थिति में tiles लगाना मुश्किल हो सकता है।

Adhesive के साथ काम आसान होता है

Tile adhesive खास तौर पर tiles लगाने के लिए बनाया जाता है।
इसलिए adhesive:

  • मजबूत bonding देता है
  • काम को आसान बनाता है
  • tiles को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद करता है

Yahan emgebdalen adhesive lagate hue

tile adhesive installation guideline

Language Problem: Mistri Ya Company

साइट पर काम करने वाले कई मिस्त्री English नहीं पढ़ पाते।


लेकिन adhesive कंपनियाँ अक्सर अपने product instructions सिर्फ English में लिखती हैं।


इस वजह से कई बार मिस्त्री सही instructions समझ नहीं पाते।
अगर कंपनियाँ Hindi या दूसरी local language में installation guide दें तो मिस्त्री के लिए product को सही तरीके से इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।

Mai yeh bhi janta ki  कंपनी को हर rignal भाषा का उपयोग करना संभव नहीं है तो कंपनी को साइन भाषा का प्रयोग कर सकती है

Sahi Tarika Kya Hai

Tile adhesive का सही इस्तेमाल करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:

  • adhesive को सिर्फ पानी के साथ mix करें
  • surface को साफ रखें
  • notched trowel का इस्तेमाल करें
  • company instructions को follow करें

FAQ – Tile Adhesive Me Cement Mix Karna Chahiye Ya Nahi

Q1. Kya tile adhesive me cement mix kar sakte hain?

आमतौर पर adhesive में cement मिलाने की सलाह नहीं दी जाती।

Q2. Mistri adhesive me cement kyon milate hain?

Coverage बढ़ाने, ठेकेदार के दबाव या uneven plaster छुपाने के कारण।

Q3. Cement milane se kya problem ho sakti hai?

Bonding कमजोर हो सकती है और tiles में समस्या आ सकती है।

Q4. Tile adhesive me cement mix karna chahiye ya nahi?

Aksar companies recommend karti hain ki tile adhesive me cement mix karna chahiye ya nahi ka jawab hai – nahi, adhesive ko sirf pani ke saath mix karna chahiye.

Conclusion अंतिम बात

Tile adhesive में cement मिलाना कई साइट पर आम बात है, लेकिन यह हमेशा सही तरीका नहीं होता।
अक्सर यह coverage बढ़ाने या ठेकेदार के दबाव के कारण किया जाता है।


बेहतर result के लिए adhesive को कंपनी के निर्देशों के अनुसार इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

Galat mixing ki wajah se tiles me hollow sound bhi aa sakta hai. Is problem ko detail me samajhne ke liye tiles khokhli kyon hoti hain wala guide bhi dekh sakte hain.

क्योंकि बड़े tiles लगाने में adhesive का सही use बहुत important होता है।

2×4 Ka Tile Lagane Ka Best Tarika

Leave a Comment